फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करवाचाैथ की रात पति ने चलाई गोली, पत्नी को लगी; महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई। आरोप है कि महिला के पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। घायल महिला का पति भट्ठा संचालक बताया गया है। मोहल्ला महावीर नगर, गली नंबर एक निवासी शिवा (40) पत्नी राजकुमार यादव बृहस्पतिवार शाम परिवार के साथ घर की छत पर करवा चौथ का चांद देखने गई थीं। इसी दौरान पति राजकुमार यादव ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली शिवा को लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें