फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदहाल जलनिकासी पर भड़के कांग्रेसी, नगरपालिका में की नारेबाजी

शिकोहाबाद। नगर में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल होने और जगह-जगह जलभराव की समस्या से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका होश में आओ, के नारे लगाये। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलनिकासी की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामसेवक वैद्य ने नगरपालिका में नारेबाजी करते हुए कहा कि नगर के कई मोहल्लों में नालियां चोक होने और समय पर सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है। इतना ही नहीं बारिश और नालों का गंदा पानी घरों तक में घुस जाता है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी आंदोलन को बाध्य होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें