फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोशल मीडिया पर कमेंट करने पर खबरी को पीटा, फायरिंग का आरोप

सोशल मीडिया पर कमेंट करने की खुन्नस में पुलिस को सूचनाएं देने वाले युवक पर मंगलवार शाम पड़ोसी परिवार ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच में जुटी है। हथगाम थाने के आधारी का पुरवा निवासी मो. फहीम ने बताया कि उनका पुत्र यूसुफ मुंबई में रहता है। वह शाम को गांव आ रहा था। घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में पड़ोसी परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। हमलावरों पर पहले से गोकशी व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। उसका बेटा हमलावरों की गोकशी करने की सूचना पुलिस को देता था। इसी वजह से पड़ोसी परिवार रंजिश रखता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें