फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: राहुल-अखिलेश की हिरासत पर इंडिया गठबंधन का विरोध, धरना जारी

प्रसून शुक्ला Updated Tue, 21 Jul 2026 09:59 PM IST

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार शाम फतेहपुर के खागा कस्बे में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित चौक चौराहे पर सड़क किनारे धरने पर बैठ गए और दोनों नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला, सपा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस, मोहसिन राइन, शिव सिंह यादव, अंकित यादव, मनीष दिवाकर और लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें