फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय सईद खां बिलंदा गांव में मकान की स्लैब ढलाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामनरेश (34) शुक्रवार को गांव के ही एक मकान में स्लैब की ढलाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें