फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल, ग्रामीणों का हंगामा

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे किसान अशोक उर्फ बेटन (40) को बेकाबू डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद दो मजदूर सुभाष और शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। करवा चौथ की रात पति का इंतजार कर रही पत्नी विनीता और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह तक ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें