फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे किनारे बने बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। एक अन्य सेवादार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है, जहां से कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया।