फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित धीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार भोर में टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का काला गुबार आसमान में छा गया। फर्रुखाबाद जनपद के साथ-साथ मैनपुरी के बेवर से बुलाई गईं दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी फैक्टरी में आग लगने से चार कर्मचारी झुलस गए थे, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें