फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गढ़िया ढीलावल में बृहस्पतिवार देर रात सड़क किनारे स्थित एक किराने की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। हादसे में पीड़ित दुकानदार ओमप्रकाश कश्यप का फ्रीजर, आटा, दाल, चीनी, चावल समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। पीड़ित ने रंजिश के तहत किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में आग लगाने की आशंका जताई है।