फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: किसानों के हमले में चार लेखपाल व दो कानूनगो सहित आठ घायल

गांव नगला जब्ब में खेत में धान की फसल खड़ी होने के बाद भी चकबंदी के लिए पैमाइश किए जाने का विरोध करते हुए किसानों ने लेखपाल व कानूनगो की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चार लेखपाल, दो कानूनगो के अलावा बचाने आईं दो महिलाएं घायल हो गईं। बचने के लिए घर में घुसने पर किसानों ने दरवाजे तोड़ दिए। कुर्सी-मेज भी तोड़ दी। ग्राम पंचायत बराकेशव के मजरा नगला जब्ब में बृहस्पतिवार दोपहर को चकबंदी लेखपाल राशिद अली, अविनाश, सत्यप्रकाश, सुरजीत और कानूनगो महिपाल व शिवकुमार खेतों की पैमाइश करने पहुंचे। कुछ खेतों की पैमाइश होने के बाद सभी गांव के सुरेंद्र के घर आकर बैठ गए। तभी वहां गांव बराकेशव के 200 से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और कहा कि पैमाइश होने से खेतों में खड़ी धान की फसल खराब हो रही है। लेखपालों व कानूनगो ने समझाने का प्रयास किया तो किसानों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचने के लिए सभी सुरेंद्र के घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया तो किसानों ने दरवाजा तोड़ दिया। सुरेंद्र की पत्नी गुड्डी देवी व गांव की सरोजनी पत्नी रामसेवक ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। यूपी 112 पुलिस के पहुंचने पर भी किसान मारपीट करते रहे। स्थिति गंभीर देख थाने से फोर्स बुलाया गया तब हमलावर वहां से भाग गए। पुलिस सभी आठों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें