फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: एआरटीओ ऑफिस में कनेक्टिविटी फेल, आवेदकों का हंगामा

फर्रुखाबाद के संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में गुरुवार सुबह से कनेक्टिविटी फेल होने के कारण काम पूरी तरह ठप हो गया। लाइसेंस बनवाने, वाहन फिटनेस, शुल्क जमा करने और अन्य कार्यों के लिए पहुंचे सैकड़ों आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़े लोग करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उनका सब्र जवाब दे गया। कई आवेदक थककर फर्श पर बैठ गए। इस दौरान अधिकांश कर्मचारी अपने काउंटर से हट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। नाराज आवेदकों ने कर्मचारियों के खिलाफ विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि दूरदराज से आने के बावजूद उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें