फर्रुखाबाद में राजपूत रेजीमेंट सेंटर की बैनियल कॉन्फ्रेंस में वेस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने रेजीमेंट की अभूतपूर्व भूमिका को नमन किया। उन्होंने परिचालन तत्परता पर जोर दिया और भविष्य की लड़ाई के लिए अग्निवीरों को ड्रोन वारफेयर की विस्तृत ट्रेनिंग देने को आवश्यक बताया।