फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्रुखाबाद में भाजपा नेता विनय कटियार का कांग्रेस पर हमला, बोले चीन के दलाल हैं राहुल गांधी

Tue, 16 Feb 2021 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भाजपा नेता विनय कटियार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मेला रामनगरिया में आए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विनय कटियार ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चीन के दलाल हैं। उनकी भाषा पाकिस्तान और चीन के लोगों से मिलती-जुलती है। मेला परिसर में पत्रकारों से बातचीत में विनय कटियार ने कहा कि सीएए देश हित के लिए है।
विज्ञापन


राहुल गांधी कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनी तो सीएए लागू नहीं करेंगे। यह उनका सपना है जो कभी पूरा होने वाला नहीं है। देश में अब कांग्रेस की कभी सरकार नहीं बनेगी। वह सीएए लागू होने से नहीं रोक सकते। आरोप लगाया कि राहुल गांधी तो चीन के दलाल हैं। चीन से दलाली में पैसा लेते हैं। डीजल की बढ़ती महंगाई के सवाल पर कहा कि जहां से डीजल आता है वहां महंगा मिल रहा है। 

इस दौरान भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया, विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद सिंह राठौर के अलावा वीरेंद्र सिंह राठौर, समाजसेवी डॉ. अनुपम दुबे, सैफई मेडिकल कॉलेज के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें