फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता लेखन में अन्नू, निबंध में सिमरा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह के तहत जीआईसी फर्रुखाबाद में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गईं। कविता लेखन में अन्नू राजपूत, निबंध में सिमरा खान और पोस्टर प्रतियोगिता में आकांक्षा राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर सोमवार को राजकीय प्रतियोगिताएं कराईं गईं। इसमें करीब 39 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में अन्नू राजपूत ने प्रथम, सारिका यादव ने द्वितीय, दीक्षान्तिका मिश्रा और अंजली शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। निबंध प्रतियोगिता में सिमरा खान ने पहला, कल्पना यादव ने दूसरा, बृजेश व हाकिम सिंह ने तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में आकांक्षा राठौर ने प्रथम, जाह्नवी ने द्वितीय, वर्षा गुप्ता व खुशी द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य सुनील कुमार कटियार की देखरेख में हुईं। इस दौरान शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें