फर्रुखाबाद। कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में मऊदरवाजा पुलिस ने धर्मस्थलों पर अवैध रूप से मानकविहीन लगे लाउडस्पीकरों को चेक किया। टीम ने दरगाह हुसैनिया मुजीबिया से तीन लाउडस्पीकर उतरवा दिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी धर्मस्थलों पर सिर्फ परिसर में आवाज वाले स्पीकर प्रयोग होंगे।
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ध्वनि प्रदूषण कम करने की मंशा से धर्मस्थलों पर मनमाने तरीके से लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुपालन में मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने मंगलवार पुलिस बल के साथ धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकरों की जांच की।
थानाध्यक्ष मोहल्ला मोहल्ला सूफी खां स्थित दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में पहुंचकर जांच की। दरगाह के ऊपर तीन लाउडस्पीकर लगे थे। इनकी कोई परमिशन नहीं थी। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में तीनों को उतरवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दरगाह में एक स्पीकर परिसर में आवाज के लिए छोड़़ा गया है। उन्होंने अन्य सभी धर्मस्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकरों को भी तुरंत उतरवाने के निर्देश दिए।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद