रामजन्मभूमि के प्रमुख पक्षकार और निर्मोही अखाड़े के सरपंच महंत भास्कर दास का लंबी बीमारी के बाद अयोध्या में निधन हो गया। मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ और ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उन्हें फैजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बता दें कि महंत भास्कर दास की राम जन्मभूमि मामले के मुकदमे में बेहद भूमिका रही है।