फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश, ससुराल से 10 हजार रुपये लेकर निकली थी; पिता ने खोले चाैंकाने वाले राज

Arun Parashar Updated Mon, 23 Mar 2026 01:24 PM IST

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के हत्सारी गांव के बाहर एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान चांदनी पत्नी तपन शाक्य के रूप में हुई है। उसकी शादी जून 2021 में जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के नगला हरनागर गांव में हुई थी। मृतका की एक 13 माह की मासूम बेटी करुणा है। मृतका के पिता मलखान सिंह ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना है कि उनकी बेटी पहले भी हरदोई जिले के एक युवक के साथ चली गई थी, जिसकी शिकायत कुरावली थाने में दर्ज कराई गई थी। बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार को सौंप दिया था। पिता के अनुसार घटना से एक रात पहले चांदनी अपने ससुराल से करीब 10 हजार रुपये और कुछ सामान लेकर घर से निकल गई थी। उन्हें संदेह है कि वह उसी युवक के साथ गई होगी, जिसने पैसे लेने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। मृतका की बुआ ने भी इस आशंका को दोहराते हुए बताया कि संदिग्ध युवक हरदोई का निवासी है और फर्रुखाबाद में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें