एटा में दावत खाकर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक ट्रक की चपेट में आने से 3 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। पिता घायल हो गया। घटना अलीगंज थाना क्षेत्र में नगला पड़ाव के पास हुई। नगला पड़ाव निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम वह तीन वर्षीय बेटे लड्डू गोपाल को बाइक से लेकर गांव ससोता में दावत खाने गए थे। वहां से शाम के समय वापस लौटते समय गांव के पास ही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।