फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैपिंग कार्य में तकनीकी समस्याओं पर किया मंथन

एटा के अलीगंज तहसील सभागार में एसआईआर के मैपिंग कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसमें आ रही व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं पर मंथन किया गया। एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बीएलओ और सुपरवाइजरों के सहयेाग के लिए अन्य कर्मचारियों को तैनात किया। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने सबके साथ एक सहयोगी की तैनाती करते हुए समय से लक्ष्य पूरा करने को कहा। निर्देश दिए कि मैपिंग कार्य में पारदर्शिता बरतते हुए नियमों का पालन करें। मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय, बीईओ विनोद कुमार सहित सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक कर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें