एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव दतेई में शनिवार की देर रात शनि देव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान और भारी संख्या में ग्रामीण मंदिर के आसपास एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी मिरहची नीता माहेश्वरी और सीओ सदर संजय सिंह मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।