एटा के जलेसर में पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने जा रहे एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक छोटा हाथी वाहन बरामद किया गया है। दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के आदेशों के तहत चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बृजेश अपने फरार साथियों पप्पू और कप्तान के साथ मिलकर एक अगस्त को सराय राजन नगर से दो भैंसें और 11 अगस्त को गांव भूड़ गड्डा से दो भैंसें चोरी करने की घटना में शामिल था।