एटा के सुनहरी नगर पार्क में मंगलवार की शाम को एक बालक की करंट की चपेट में आकर जान चली गई। बालक की मौत के बाद भी विद्युत निगम के आला अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। यहां पर रखे मोबाइल ट्रांसफॉर्मर को नहीं हटाया है। विद्युत निगम की यह लापरवाही कभी भी फिर से बड़ा हादसा करा सकती है। एसडीओ दिलीप भारती ने बताया कि वहां पर भार क्षमता अधिक होने की वजह से अलग से मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाया है। स्टोर में 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं होने की वजह से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।