फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूमधाम से निकाली भगवान पार्श्वनाथ की रथ यात्रा

एटा के सकीट में पर्यूषण पर्व के समापन पर मंगलवार को कस्बे में भगवान पार्श्वनाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। कस्बे के लोगों ने कई स्थानों पर रथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर एवं भगवान पार्श्वनाथ की आरती उतारकर स्वागत किया।कस्बे के श्री दिगंबर जैन मंदिर से मंगलवार को शुरू हुई रथ यात्रा मानिक चंद्र तिराहे, कैलाश चंद्र तिराहे, मुख्य बाजार, पीपल अड्डा होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों के लिए कस्बे के लोगों ने स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की। कार्यक्रम में पहुंचीं सदर विधायक की धर्मपत्नी प्रेमलता वर्मा डेविड का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई प्रशांत यादव एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पति एवं प्रधानाचार्य गौतम सिंह, ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, प्रथमेश वार्ष्णेय, सतेंद्र दीक्षित, आदेश दीक्षित, नरेश वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय ने भगवान पार्श्वनाथ की आरती उतारकर स्वागत किया। रथ यात्रा में अमीरचंद्र जैन, कपूरचंद्र जैन, नेमचंद्र जैन, अशोक जैन, पदम चंद्र जैन, मुकेश चंद्र जैन, अजय जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें