एटा के अलीगंज में अलीगढ़ मंडल के जेडी हेल्थ मोहित झा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में जेडी ने शासन की मंशा के अनुरूप काम करने की हिदायत दी। दवा वितरण काउंटर, खून जांच केंद्र, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में साफ-सफाई रखने को कहा। मरीज और उनके साथ आने वाले लोगों को अस्पताल परिसर में गंदगी न करने के लिए जागरूक करने को कहा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला मरीज कों ओपीडी में आंख की समस्या होने पर आई ड्राॅप सहित अन्य दवाएं उपलब्ध कराई गईं। निरीक्षण में उनके साथ सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, एसीएमओ डॉ. रामसिंह, एमओआईसी डॉ. शिवकुमार मौजूद रहे।