उत्तर प्रदेश के एटा जिले में विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालीजनों पर गंभीर आऱोप लगाया है। आरोप है कि बेटी को तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद दामाद ने फैसले का दबाव बनाया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।