एटा। नगला प्रेमी में मंगलवार की सुबह जब एक साथ चार अर्थियां उठीं तो हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। भूतेश्वर पर अंतिम संस्कार होने के बाद परिजन वापस नगला प्रेमी पहुंचे। यहां से पुलिस संरक्षण में बेटी लक्ष्मी और उसके भाई देवांश के अलावा अन्य रिश्तेदारों को गांव लोहाखार भेजा गया। घर से लेकर भूतेश्वर तक पुलिस का पहरा रहा।