उत्तर प्रदेश के एटा में मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रही 108 एंबुलेंस का रात के समय बीच राह पहिया पंक्चर हो गया। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कहा कि एंबुलेंस में स्टेपनी नहीं थी। काफी देर तक मरीज को परेशान रहना पड़ा। शुक्रवार रात 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज आ रही थी। रात करीब 11 बजे माया पैलेस चौराहे पर पहिया पंक्चर हो गया। वायरल वीडियो के साथ लिखा गया कि एंबुलेंस रास्ते में बीमार हो गई। टायर पंक्चर होने से मरीज घंटों तड़पता रहा।