एटा के सकीट में चौधरी बदन सिह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएसी 43 बटालियन के कमांडेंट आदित्य वर्मा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीटू द्वारा फीता काटकर किया गया। साथ ही सीबीएस सकीट और पीएसी एटा टीम के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए खेल का शुभारम्भ किया गया।