एटा के जलेसर में बीती मंगलवार की शाम को निधौली मार्ग पर स्थित बिजली घर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय सौरभ पुत्र राजकुमार की मौत हो गई। सौरभ अपनी पड़ोस की बुआ राखी को जलेसर में उसकी ससुराल छोड़कर लौट रहा था, तभी तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।