एटा के राजा का रामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अभद्र टिप्पणी करने के बाद से भाजपाइयों में उबाल है। गुस्साए भाजपाइयों ने सोमवार को कस्बे के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला लेकर चौराहे पर पहुंचे। यहां पर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतले पर जमकर जूते-चप्पल बरसाए। इसके बाद पुतला फूंका। भाजपा जिला महामंत्री पीयूष शाक्य ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। कांग्रेस की पूरी विचारधारा गंदी मानसिकता से प्रेरित है। पुतला फूंकने वालों में सोमेंद्र सिंह राठौर, अर्जुन सिंह राठौर, अखिलेश सिंह राठौर, गजेंद्र, विशंभर सिंह राठौर, गोविंद, बहाल खान, अनीस अहमद, अनुराग यादव, आशीष शाक्य आदि रहे।