एटा के अलीगंज तहसील में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और राजस्व कार्यों में हो रही लापरवाही को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। उप जिलाधिकारी अलीगंज की अनुपस्थिति में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सतीश कुमार को सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में जनता से जुड़े कार्य समय पर नहीं निस्तारित होते, जिसके कारण आमजन और किसान लगातार परेशान हो रहे हैं।