रामजानकी मार्ग स्थित एक पुलिस चौकी पर किसी एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा ट्रक चालकों से पैसे लेते हुए का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। जिससे पुलिस महकमें में खलबली मच गई। हालांकि लोग वायरल वीडियो को कपरवार या गोरखपुर के पटना पुलिस चौकी का होना बता रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। इस संबंध में एडीशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच का विषय है।