शहर के सावित्री नर्सिंग होम में सोमवार की सुबह इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया और देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे करीब 20 मिनट तक प्रभावित रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को समाप्त कराया।