फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 केंद्रों पर हो रही नीट, पंजीकृत हैं 5208 परीक्षार्थी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी -2025) रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। इस बार जनपद में कुल 5208 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। नीट यूपी के सिटी कोआर्डिनेटर व केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 13 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हो रही है। इसमें दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में 480, राजकीय इंटर काॅलेज में 480, बीआरडींपीजी कॉलेज में 480, महराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज में 384, राजकीय पालीटेक्निक में 84, एसएसबीएल इंटर काॅलेज में 384, जनता इंटर काॅलेज सोनूघाट में 288, लाला करमचंद थापर इंटर काॅलेज बैतालपुर में 480, बाबा, राघवदास इंटर काॅलेज में 408, जनता इंटर काॅलेज रामपुर कारखाना में 408, अशोक इंटर काॅलेज रामपुर कारखाना में 384, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा में 384, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर में 384 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें