सदर विकास खंड के बैकुंठपुर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सोसायटी के चेयरमैन रमेशचंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े पदाधिकारी व चिकित्सक दल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।