धर्मांतरण मामले में क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव निवासी गौहर अंसारी के घर ताला लटका हुआ है। मामला सुर्खियों में आने के बाद परिजन घर छोड़कर फरार चल रहे है। जबकि ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताते चलें कि युवती के पिता ने गौहर अंसारी, उसके माता-पिता और उसके दो भाईयों के खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस बीते दो सितंबर को गौहर को यह कहते हुए जेल भेज दिया कि अब वह धर्मांतरण की तैयारी में था। उधर, साले के जेल जाने के बाद एसएस माल मालिक उस्मान गनी भी की संलिप्तता भी उजागर हो गई। उसी की सह पर गौहर धर्मांतरण की तैयारी में लगा था।