विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की सफल नीतियों के कारण ही जापानी इंसेफेलाइटिस और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के मामलों में कमी आई है।