शनिवार, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी अटल जी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित की गई थी, जिसमें उनके छात्र जीवन से लेकर प्रभावशाली राजनीतिक सफर को विस्तार से दर्शाया गया है। शाही ने प्रदर्शनी में पूर्व पीएम अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा, अटल जी की देशभक्ति, सेवा और अदम्य साहस हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।