कपरवार- मदनपुर मार्ग पर पश्चिम टोला के निकट सफारी ट्रेक्टर की भिड़ंत में एसआई की परीक्षा देकर आ रहे बाइक सवार दो घायल हो गए, जिसमें भेड़ा पाकड़ निवासी सौरभ यादव पुत्र रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव के ही बादल मिश्र 24 वर्ष पुत्र छोटेलाल गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।