फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत श्रीरामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को मिश्रौली जम्मन टोला के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों से बिहार ले जाई जा रही 12 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 108 लीटर) बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो बाइकों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान दो प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई 12 पेटी देशी शराब तथा दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें