खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की ओर से 16 से 21 दिसंबर तक सब जूनियर बालिका हॉकी स्टेट प्रतियोगिता इटावा में आयोजित होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें कुल 29 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। अंत में खिलाड़ियों की फिटनेस व गेम स्किल जांचने के बाद फाइनल रुप से 10 का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया।