विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर बुधवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिले के टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद की 192 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। संबंधित ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधी प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि क्षय (टीबी) रोग के उन्मूलन हेतु समय से जांच, पूर्ण उपचार एवं व्यापक जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मरीज से नहीं, मर्ज से दूरी बनाएं, का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।