देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को आपसी रंजिश के चलते के बाइक सवार बदमाशों ने युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया। बदमाशों के बुलंद हौसलों का पता इसी बात से चलता है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम एसपी आवास से कुछ दूरी पर अंजाम दिया है। पीड़िता को इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।