पति ने गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं दिए तो एक महिला ने शनिवार की शाम अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आननफानन सभी को मझगवां अस्पताल पहुंचाया। यहां एक साल की मासूम बालिका बुलबुल की मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मां ज्योति (28) समेत दो बच्चों को सतना अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ज्योति व चंद्रमा यादव (4) की मौत हो गई। एकमात्र बचे बालक की हालत भी गंभीर बनी हुई थी।