फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा सांभर, मंदिर में घुसने से मची अफरातफरी

जंगल से निकलकर एक सांभर कस्बे में पहुंच गया। सांभर को देखकर अन्ना जानवरों व आवारा कुत्तों ने घेर लिया। इस बीच सांभर राम जानकी मंदिर के आंगन में घुस गया। इससे मंदिर के पुजारी सांभर को देख घबरा गए। आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर दुबक गए। शांत माहौल देख सांभर दोबारा सड़क में छलांग लगाने लगा। इस बीच कई बाइक सवारों ने अपनी गाड़ियों को छोड़ जान बचाई। इसके बाद किसी तरह रेलवे कॉलोनी से होते हुए सांभर जंगल की ओर जाने लगा लेकिन अन्ना जानवर व कुत्तों ने पीछा जारी रखा।  गुरुवार की सुबह करीब 6:15 बजे तड़के तिगलिया आर्यनगर में अचानक जंगली सांभर के आ जाने से अन्ना जानवरों कुत्तों ने घेर लिया और सड़कों पर आतंक मचा दिया। इस बीच यात्रियों व स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। राम जानकी मंदिर में साभर ने घुस कर जान तो बचा ली लेकिन मंदिर में मौजूद पुजारी दहशत में आ गए। कुछ देर तक प्रयास करने के बाद सांभर सड़कों पर निकल कर दौड़ने लगा। बाइक सवार व पैदल यात्रियों में दहशत हो गई और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। कुछ देर बाद सांभर रेलवे कालोनी के रास्ते जंगल का रास्ता पकड़ लिया लेकिन अन्ना जानवर व कुत्ते पीछा करते रहे। हालांकि कुछ जानवर चोटिल हुए हैं। यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को कोई चोट नहीं आई है। इस मामले में रिजर्व टाइगर द्वितीय के क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश सोनकर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। उनके द्वारा बताया गया कि कहीं से भटक कर आ गया होगा। जिसके चलते जंगली जानवर आ गए होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें