रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर वाल्मीकि आश्रम के महंत ने अपने पांच साथियों से साथ मिलकर एक महिला के घर में घुसकर पिटाई की है। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने पुलिस को तहरीर दी है। हालाकि पुलिस दोनों पक्षों से मारपीट की बात कह रही है। जबकि एक दिन पहले ही महिला ने महंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लालापुर निवासी पंकज मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास अतिक्रमण के नाम पर जेसीबी से उनके घर को छतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर महंत अपने साथी रविशंकर तिवारी, रज्जन तिवारी, रोहित तिवारी और अन्य के साथ उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से पीटना शुरु कर दिया। असलहों से जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से उसकी मां छाया देवी, सावित्री देवी और शिवकुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने सभी सीएचसी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गया। बताया कि उसकी मां छाया देवी एक दिन पहले नदी में गंगा आरती कर लौट रही थी। तभी महंत व उसके साथी रज्जन तिवारी ने मां की पिटाई की थी । इस पर मां ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट की बात सामने आ रही है। फिलहाल अभी एक पक्ष से तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष से आना बाकी है। एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।