योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कुछ ऐसा बोल गए हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इनकी नजर में जेवर में गैंगरेप हुआ ही नहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने तो कुख्यात डाकुओं की तुलना घर के बिगड़ैल लड़कों से कर दी। लेकिन शायद वो भूल गए कि जिनको वो बिगड़ैल लड़के बता रहे हैं, उन डाकुओं पर 7 लाख का इनाम सरकार ने ही घोषित किया है। चित्रकूट पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह योगी और मोदी सरकार के गुणगान करते दिखे, साथ ही एसपी और बीएसपी सरकार को भी निशाने पर लेते नजर आए।