फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यीशु मसीह के जन्म की तैयारी की

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के बेथेल चर्च सहित मानिकपुर, शिवरामपुर, पहाड़ी क्षेत्र में स्थित चर्च में यीशु मसीह के जन्म दिन में एक दिन पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चर्च की भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन

शहर के बेथेल चर्च में मंगलवार को पॉस्टर रूबिन मसीह के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रार्थना सभा के साथ छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभु यीशु वचन व गीत प्रस्तुत किए गए। आज प्रभु यीशु का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं मानिकपुर, शिवरामपुर क्षेत्र के चर्च में भी एक दिन पहले कार्यक्रम करने की तैयारी की गई। बाजार में सेंटाक्लॉज के कपड़े सहित अन्य वस्तुओं की बाजार में बिक्री हुई।
शहर के संत थॉमस, किंग्सन स्कूल, सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल व श्रीजी इंटरनेशनल में बच्चों ने रंग बिरंगी पोशाक में बडा दिन मनाया। संता क्लॉज के रूप में सजे बच्चों ने ही अन्य बच्चों को उपहार में चॉकलेट बिस्कुट व अन्य सामग्री बांटी।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें