फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रदर्शन कर बोले कांग्रेसी डॉ. आंबेडकर का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में मार्च निकाला। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान की निंदा करते हुए शहीद पार्क से धनुष चौराहा, पटेल तिराहा होते हुए तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि भारत के गृहमंत्री द्वारा संसद में जिस तरह से बाबा साहेब का अपमान किया गया उसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरा विपक्ष अमित शाह के इस्तीफा और माफी मांगे की मांग कर रहा है लेकिन संविधान विरोधी भाजपा सरकार अपने सांसदों को आगे करके लोकतंत्र का हनन कर रही है। पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि भाजपा देश के संविधान एवं आरक्षण को बदलना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी का आंदोलन संघर्ष जारी रहेगा।
गज्जू प्रसाद फौजी ने कहा बाबा साहेब हमारे मसीहा हैं अगर अमित शाह ने माफी नहीं मांगी तो हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं । इस मौके पर कांग्रेस नेता अनीता वर्मा शिव गुलाम वर्मा कामता प्रसाद द्विवेदी पूर्व प्रधान रामकृपाल वर्मा सतनारायण अनूप कुमार विजय मणि त्रिपाठी कुलदीप मिश्रा अरुण गुप्ता सविता पाल, भोला नामदेव, राजेश, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें