चित्रकूट समेत पूरे बुंदेलखंड में इन दिनों बबली कोल गैंग का आतंक फैला हुआ है। पुलिस भी इस गैंग का बाल भी बाका नहीं कर पा रही है। जहां मंगलवार को पुलिस और बबली कोल गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई, लेकिन डाकू पुलिस को चकमा देकर एक बार फिर रफू- चक्कर हो गए। पुलिस सिर्फ छानबीन ही करती रह गई।